एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.49 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 82.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.49 प्रति डॉलर पर

मुंबई, एक मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 82.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ।

वैश्विक बाजारों में डॉलर के कमजोर होने तथा चीन के वृहद आर्थिक आंकड़ों के बाद एशियाई मुद्राओं में लाभ दर्ज होने से भी रुपये को फायदा मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.48 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में नौ पैसे की तेजी के साथ 82.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.39 प्रतिशत घटकर 104.45 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत घटकर 83.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 448.96 अंक या 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,411.08 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 146.95 अंक या 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,450.90 अंक पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 424.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2023 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).