जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 81.52 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 81.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल कीमतों में गिरावट से रुपये में यह मजबूती आई।
मुंबई, 30 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 81.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल कीमतों में गिरावट से रुपये में यह मजबूती आई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.69 पर कमजोर खुला लेकिन शेयर बाजार में गिरावट के अनुरूप दिन के कारोबार में यह 81.72 के निचले स्तर को छू गया। बाद में रुपया सुधरकर 81.49 रुपये प्रति डॉलर के उच्चस्तर पर पहुंचा। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव से सात पैसे बढ़कर 81.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसंधान विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘माह के अंत में समायोजन के बाद कंपनियों की डॉलर आपूर्ति से भारतीय रुपये के शुरुआती नुकसान की भरपाई हुई। कारोबारियों को आगे की दिशा के लिए केंद्रीय बजट का इंतजार है। कुल मिलाकर कारोबारी धारणा में उत्साह रहा।’’
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत घटकर 101.76 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.25 प्रतिशत घटकर 86.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 169.51 अंक की तेजी के साथ 59,500.41 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 6,792.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2023 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

