एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 57 पैसे की तेजी के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 57 पैसे की तेजी के साथ 81.78 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह नवंबर के बाद रुपये में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है।

जरुरी जानकारी | रुपया 57 पैसे की तेजी के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 10 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 57 पैसे की तेजी के साथ 81.78 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह नवंबर के बाद रुपये में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि एशियाई मुद्राओं के बीच रुपया सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.20 के स्तर पर खुला और कारोबार के अंत में 57 पैसे की तेजी के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 81.72 प्रति डॉलर के दिन उच्च स्तर तक गया और 82.26 के निचले स्तर तक आया।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 103.12 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत बढ़कर 79.75 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 631.83 अंक की गिरावट के साथ 60,115.48 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 203.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2023 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).