जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 82.86 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 82.86 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। अन्य विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी से रुपया बढ़त में रहा।
मुंबई, नौ अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 82.86 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। अन्य विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी से रुपया बढ़त में रहा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से रुपये का लाभ सिमट गया।
बाजार भागीदारों को अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़ों, ब्रिटेन के जीडीपी के आंकड़ों और रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों का इंतजार है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.83 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.80 से 82.86 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से पांच पैसे मजबूत होकर 82.86 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.91 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत गिरकर 102.42 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.75 प्रतिशत बढ़कर 86.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 149.31 अंक बढ़कर 65,995.81 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 711.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

