जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 82.38 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से मंगलवार को रुपया मजबूती के रुख के साथ खुला।
मुंबई, 11 जुलाई घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से मंगलवार को रुपया मजबूती के रुख के साथ खुला।
फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से रुपये का लाभ सिमट गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.42 के भाव पर खुलने के बाद 82.38 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह इसके पिछले बंद भाव की तुलना में 21 पैसे की बढ़त है।
सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.59 के भाव पर बंद हुआ था।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत के नुकसान के साथ 101.81 पर आ गया।
वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.54 प्रतिशत बढ़कर 78.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2023 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

