जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपये ने डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की बढ़त हासिल की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे की बढ़त के साथ 74.27 प्रति डॉलर पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख से रुपये की धारणा मजबूत हुई।
मुंबई, 12 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे की बढ़त के साथ 74.27 प्रति डॉलर पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख से रुपये की धारणा मजबूत हुई।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी निवेश के नये अंतर्वाह से भी घरेलू मुद्रा को फायदा हुआ।
रुपया शुरुआत में 74.26 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 74.27 प्रति डॉलर पर आ गया। बुधवार के बंद स्तर की तुलना में यह 17 पैसे की बढ़त है।
बुधवार को रुपया 74.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 160.60 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 54,686.53 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 45.45 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 16,327.70 पर कारोबार कर रहा था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.87 पर था।
वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.47 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2021 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

