जरुरी जानकारी | रुपया 16 पैसे की बढ़त के साथ 82.56 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेश बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 16 पैसे की बढ़त के साथ 82.56 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन है जबकि रुपया लाभ में रहा है।
मुंबई, 24 अगस्त कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेश बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 16 पैसे की बढ़त के साथ 82.56 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन है जबकि रुपया लाभ में रहा है।
पिछले तीन सत्रों में रुपया 57 पैसे मजबूत हुआ है। इससे यह सोमवार के अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.11 प्रति डॉलर से उबर पाया है।
खबरों के अनुसार, रुपये की तेज बढ़त का श्रेय भारतीय रिजर्व बैंक के उस कदम को दिया गया, जिसके तहत बैंकों को विदेशी मुद्रा बाजारों में अल्पकालिक कारोबार से रोका गया था।
विदेशी मुद्रा विश्लेषकों ने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और जैक्सन होल में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के संबोधन से पहले निेवेशकों के सतर्क रुख ने डॉलर की तेजी को रोक दिया, जबकि घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक धारणा का भारतीय मुद्रा पर असर पड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.55 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.36 से 82.61 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से 16 पैसे की बढ़त के साथ 82.56 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बुधवार को रुपये ने दो महीने से अधिक समय में एक दिन की सर्वाधिक बढ़त दर्ज की थी और डॉलर के मुकाबले 27 पैसे बढ़कर 82.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इससे पहले इस साल 16 जून को रुपये में दिन के कारोबार के दौरान 35 पैसे की बढ़त देखी गई थी।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढ़कर 103.62 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत बढ़कर 83.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 180.96 अंक की गिरावट के साथ 65,252.34 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,524.87 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2023 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

