एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 77.57 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में बुधवार को 14 पैसे की मजबूती के साथ 77.57 के भाव पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 77.57 पर पहुंचा

मुंबई, एक जून अमेरिका डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में बुधवार को 14 पैसे की मजबूती के साथ 77.57 के भाव पर पहुंच गया।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 77.58 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और थोड़ी ही देर में 77.57 के भाव पर पहुंच गया। इस तरह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले रुपये में 14 पैसे की मजबूती देखी गई।

मंगलवार को रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निम्न स्तर 77.71 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़त के साथ 101.92 पर कारोबार कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.96 प्रतिशत चढ़कर 122.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स के ट्रेजरी प्रमुख अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि मौजूदा हालात में रुपये के 77.40 और 77.80 के दायरे में रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तेल कंपनियां और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक हैं तो दूसरी तरफ रुपये को समर्थन देने की भारतीय रिजर्व बैंक की कोशिशें हैं।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2022 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).