एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 82.05 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 82.05 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 82.05 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 17 जुलाई स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 82.05 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने बताया कि विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से रुपये की धारणा को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.14 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82.03 के उच्चस्तर और 82.20 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त के साथ 82.05 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.17 पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.79 पर आ गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 529.03 अंक की तेजी के साथ 66,589.93 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 146.95 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 19,711.45 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,636.43 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2023 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).