जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 81.96 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी और अमेरिकी मुद्रा में गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 81.96 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 20 जुलाई स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी और अमेरिकी मुद्रा में गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 81.96 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से भी रुपये की धारणा को बल मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.05 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81.97 के उच्चस्तर और 82.05 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त के साथ 81.96 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बुधवार को रुपया 82.08 प्रति डॉलर बंद हुआ था।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.18 पर आ गया।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 474.46 अंक यानी 0.71 प्रतिशत चढ़कर 67,571.90 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 146 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,979.15 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,165.47 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2023 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

