एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त के साथ 82.71 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे बढ़कर 82.71 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त के साथ 82.71 प्रति डॉलर पर

मुंबई, सात अगस्त घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे बढ़कर 82.71 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा के कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के कारण निवेशक सतर्क हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.73 पर खुला और फिर बढ़त के साथ 82.71 के स्तर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव की तुलना में 10 पैसे की बढ़त है।

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.81 के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़त के साथ 102.16 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2023 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).