एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.24 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.24 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.24 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 24 जुलाई विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.24 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता विदेशी मुद्रा बाजार पर भारी पड़ रही है, जिससे रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी निकासी ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया और स्थानीय मुद्रा की तेजी को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.33 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 86.24 तक पहुच गया जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 86.41 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.15 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 124.79 की गिरावट के साथ 82,601.85 अंक पर जबकि निफ्टी 15.75 अंक फिसलकर 25,204.15 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,209.11 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

निहारिका

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).