जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 82.88 पर सपाट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार को लेकर कमजोर धारणा और विदेशी कोषों की निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.88 पर सपाट रहा।
मुंबई, 27 फरवरी शेयर बाजार को लेकर कमजोर धारणा और विदेशी कोषों की निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.88 पर सपाट रहा।
विदेशी मुद्रा विश्लेषकों के अनुसार, कमजोर अमेरिकी मुद्रा का समर्थन कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से कम हो गया, हालांकि निवेशकों ने घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़ों के संकेतों की प्रतीक्षा में सतर्क रुख उठाया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.87 प्रति डॉलर पर खुला और फिर एक पैसे की गिरावट के साथ 82.88 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त के साथ 82.88 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.68 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.46 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 286.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2024 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

