एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसा गिरकर 87.22 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. व्यापार शुल्क पर अनिश्चितताओं के कारण अस्थिर धारणा के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग स्थिर रहा और एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 87.22 पर कारोबार कर रहा है।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसा गिरकर 87.22 पर

मुंबई, 12 मार्च व्यापार शुल्क पर अनिश्चितताओं के कारण अस्थिर धारणा के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग स्थिर रहा और एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 87.22 पर कारोबार कर रहा है।

विदेशी मुद्रा विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी मुद्रा सूचकांक में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार ने भी स्थानीय इकाई पर दबाव बढ़ाया, जो पहले से ही घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली और विदेशी पूंजी के निरंतर बहिर्वाह के कारण कमजोर थी।

उन्होंने कहा कि बाजार प्रतिभागी भारत और अमेरिका में आज जारी होने वाले वृहद आर्थिक आंकड़ों के संकेतों की प्रतीक्षा में सतर्कता के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.24 पर खुला और फिर शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले टूटकर 87.32 पर पहुंच गया। इसके बाद रुपया मजबूत होकर 87.22 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की गिरावट है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 87.21 पर और सोमवार को 36 पैसे टूटकर 87.31 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.55 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव वायदा कारोबार में 0.66 प्रतिशत बढ़कर 70.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).