एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे गिरकर 73.11 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में पिछले छह कारोबारी सत्रों से चली आ रही तेजी पर ब्रेक लग गया। नये वर्ष के पहले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट दर्शाता 73.11 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे गिरकर 73.11 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई, एक जनवरी रुपये में पिछले छह कारोबारी सत्रों से चली आ रही तेजी पर ब्रेक लग गया। नये वर्ष के पहले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट दर्शाता 73.11 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.09 प्रति डॉलर पर खुला। यह कारोबार के दौरान 73.02 रुपये प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक गया तथा 73.11 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया।

अंत में रुपया पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले चार पैसे गिरकर 73.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पहले बृहस्पतिवार को, रुपया 24 पैसे की तेजी के साथ करीब चार माह के उच्च स्तर 73.07 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया कीछह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत बढ़कर 89.93 पर आ गया।

शेयर बाजार के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे। बृहस्पतिवार को उन्होंने 1,135.59 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 51.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2021 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).