एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में दूसरे दिन भी गिरावट, डॉलर के मुकाबले 31 पैसा टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 31 पैसे हल्की हो 74.88 (अस्थायी) पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | रुपये में दूसरे दिन भी गिरावट, डॉलर के मुकाबले 31 पैसा टूटा

मुंबई, 19 जुलाई रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 31 पैसे हल्की हो 74.88 (अस्थायी) पर बंद हुई।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.73 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान 74.71 से 74.92 के दायरे में उतार चढ़ाव के बाद अंत में पिछले बंद के मुकाबले 31 पैसे की हानि दर्शाता 74.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विगत दो दिन में रुपये में कुल 34 पैसे की गिररावट आई है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत बढ़कर 92.93 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 586.66 अंक की भारी गिरावट के साथ 52,553.40 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 2.24 प्रतिशत घटकर 71.94 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 466.30 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2021 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).