जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे टूटकर 79.80 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 79.80 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, छह सितंबर घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 79.80 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.80 पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान यह 79.80 रुपये से 79.91 के दायरे में ऊपर-नीचे होने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की हानि के साथ 79.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
रुपये का पिछला बंद भाव 79.78 प्रति डॉलर था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 109.64 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव रह गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 48.99 अंक की हानि के साथ 59,196.99 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 811.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2022 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

