जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे गिरकर 79.04 पर आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की बिकवाली जारी रहने के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 79.04 पर आ गया।
मुंबई, पांच जुलाई विदेशी कोषों की बिकवाली जारी रहने के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 79.04 पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.04 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 78.95 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 105.14 पर था।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.03 प्रतिशत गिरकर 113.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,149.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2022 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

