एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 81.66 पर आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार में अत्यधिक अस्थिरता के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे टूटकर 81.66 पर आ गया। इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रुपये पर दबाव देखा गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 81.66 पर आया

मुंबई, छह अक्टूबर बाजार में अत्यधिक अस्थिरता के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे टूटकर 81.66 पर आ गया। इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रुपये पर दबाव देखा गया।

अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.52 पर मजबूती के साथ खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज करते हुए 81.66 पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे टूट गया।

रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की तेजी के साथ 81.62 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बुधवार को दशहरे के अवसर पर बंद था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत गिरकर 110.81 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत बढ़कर 93.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,344.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2022 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).