जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले चार पैसे गिरकर 73.06 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर में मजबूती की वजह से भारतीय रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में उसके मुकाबले चार पैसे गिरकर 73.06 पर पहुंच गया।
मुंबई, छह सितंबर अमेरिकी डॉलर में मजबूती की वजह से भारतीय रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में उसके मुकाबले चार पैसे गिरकर 73.06 पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 73.02 पर खुला, इसके बाद नीचे गिरकर 73.06 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की गिरावट को दर्शाता है।
रुपया पिछले सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.02 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 92.20 पर पहुंच गया।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे। अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को 768.58 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 274.79 अंक या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,404.74 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 74.70 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 17,398.30 पर पहुंच गया।
इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.84 डॉलर प्रति बैरल पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2021 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

