Sensex Today: शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसा टूटकर 74.63 पर पहुंचा
विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के साथ रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे टूटकर 74.63 पर पहुंच गया.
मुंबई, 5 अक्टूबर : विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के साथ रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे टूटकर 74.63 पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और जोखिम की भावना से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिससे रुपये को नुकसान हुआ. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ 74.63 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 32 पैसे की गिरावट को दर्शाता है.
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.31 पर बंद हुआ था. इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 93.98 पर था. घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 107.03 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,192.29 पर कारोबार कर रहा था. वहीं व्यापक एनएसई निफ्टी 22.50 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,668.75 पर कारोबार कर रहा था. यह भी पढ़ें : Navratri 2021 Guidelines: गरबा-डांडिया के बिना महाराष्ट्र में मनाई जाएगी नवरात्रि, इन नियमों का भी रखना होगा ध्यान
इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 860.50 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़कर 81.45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

