जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे गिरकर 79.68 पर आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 79.68 पर आ गया।
मुंबई, 18 अगस्त विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 79.68 पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.60 पर खुला, और फिर पिछले बंद के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 79.68 के भाव पर आ गया।
रुपया बुधवार को 29 पैसे की तेजी के साथ डॉलर के मुकाबले 79.45 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 106.64 पर आ गया।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत बढ़कर 93.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,347.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2022 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

