एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटकर 75.07 पर आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अर्थव्यवस्था पर कोविड के नए स्वरूप के ताजा प्रभाव को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 75.07 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटकर 75.07 पर आया

मुंबई, दो दिसंबर अर्थव्यवस्था पर कोविड के नए स्वरूप के ताजा प्रभाव को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 75.07 पर आ गया।

कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी फंडों के लगातार बहिर्वाह से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में, रुपया कमजोर रुख के साथ 75.06 पर खुला और उसके बाद थोड़ा और गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.07 पर आ गया, जिसने पिछले बंद से 16 पैसे की गिरावट दर्ज की।

बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.91 पर बंद हुआ था।

व्यापारियों ने कहा कि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में रुपये पर दबाव रहा है, क्योंकि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान को लेकर निवेशकों की चिंता फिर से बढ़ने लगी है।

डॉलर इंडेक्स 0.01 प्रतिशत गिरकर 96.01 पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2021 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).