एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे टूटकर 74.55 पर आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और मजबूत अमेरिकी मुद्रा के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे गिरकर 74.55 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे टूटकर 74.55 पर आया

मुंबई, 25 नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और मजबूत अमेरिकी मुद्रा के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे गिरकर 74.55 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में रुपया पिछले बंद से 15 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 74.55 पर कमजोर नोट पर खुला।

बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.40 पर बंद हुआ था।

इस बीच, डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत गिरकर 96.74 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.09 प्रतिशत बढ़कर 82.32 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, क्योंकि उन्होंने शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार 5,122.65 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने एक शोध नोट में कहा कि डॉलर मजबूत होने के कारण बृहस्पतिवार की सुबह के कारोबार में भारतीय रुपया कमजोर नोट पर खुला।

अमेरिका में पिछले सत्र में डॉलर में तेजी आई।

नोट में कहा गया है, ‘‘बृहस्पतिवार की सुबह ज्यादातर एशियाई मुद्राएं और शेयर बाजार कमजोर कारोबार कर रहे थे और इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2021 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).