जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 79.58 पर आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेश में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 79.58 पर आ गया।
मुंबई, 12 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेश में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 79.58 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी फंड की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव बनाया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.55 पर खुला और गिरावट दर्शाते हुए 79.58 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की कमजोरी दर्शाता है।
शुरुआती कारोबार में स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.55-79.62 के दायरे में रही।
रुपया पिछले सत्र में डॉलर के मुकाबले 79.45 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत बढ़कर 108.31 पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2022 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

