जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 79.06 पर आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इस महीने दरों में एक और बढ़ोतरी के संकेतों के बीच बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 79.06 पर आ गया।
मुंबई, सात जुलाई अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इस महीने दरों में एक और बढ़ोतरी के संकेतों के बीच बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 79.06 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जो कदम उठाए उससे रुपये में गिरावट सीमित रही।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट को थामने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को विदेशी मुद्रा प्रवाह से संबंधित मानकों को उदार बनाने के साथ ईसीबी (विदेशों से वाणिज्यिक उधारी) मार्ग के तहत बाह्य उधारी सीमा दोगुनी कर दी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.05 पर खुला, और फिर गिरावट के साथ 79.06 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 78.94 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 106.87 पर था।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.78 प्रतिशत बढ़कर 101.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 330.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

