जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे टूटकर 79.93 पर आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 79.93 पर आ गया।
मुंबई, सात सितंबर विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 79.93 पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.93 पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की कमजोरी को दर्शाता है। शुरुआती सौदों में यह 79.86 प्रति डॉलर पर पहुंच गया था।
पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 79.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत बढ़कर 110.62 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.33 प्रतिशत गिरकर 91.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,144.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

