एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे टूटकर 83.10 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.10 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे टूटकर 83.10 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

नयी दिल्ली, 17 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.10 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

इस गिरावट का कारण विदेशों में डॉलर का मजबूत होना और घरेलू बाजार का नकारात्मक रुख है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने और अमेरिकी डॉलर में बढ़ोतरी का असर रुपये की धारणा पर पड़ा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.10 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.99 के उच्चस्तर और 83.16 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से दो पैसे टूटकर 83.10 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 83.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस और बुधवार को पारसी नववर्ष के अवसर बंद था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 103.48 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 प्रतिशत घटकर 83.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

वहीं बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 388.40 अंक की गिरावट के साथ 65,151.02 और एनएसई निफ्टी 99.75 अंक के नुकसान के साथ 19,365.25 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2023 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).