जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे टूटकर 83.03 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को दो पैसे की गिरावट के साथ 83.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की धारणा कमजोर हुई।
नयी दिल्ली, 14 सितंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को दो पैसे की गिरावट के साथ 83.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की धारणा कमजोर हुई।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार के सकारात्मक रुख से रुपये की गिरावट सीमित रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.98 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.93 से 83.04 प्रति डॉलर के दायरे में रहने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट के साथ 83.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.01 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.77 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.70 प्रतिशत बढ़कर 92.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2023 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

