जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 86.08 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सुधार तथा विदेशी कोषों की ओर से बिकवाली दबाव के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपये का शुरुआती लाभ लुप्त हो गया और कारोबार के अंत में यह तीन पैसे की गिरावट के साथ 86.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 25 जून अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सुधार तथा विदेशी कोषों की ओर से बिकवाली दबाव के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपये का शुरुआती लाभ लुप्त हो गया और कारोबार के अंत में यह तीन पैसे की गिरावट के साथ 86.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि इजरायल और ईरान के बीच युद्धविराम के कारण जोखिम उठाने की प्रवृत्ति बढ़ी है। इसके अलावा घरेलू शेयर बाजार के मजबूत प्रदर्शन ने रुपये की गिरावट को सीमित कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.00 पर खुला। दिन में यह 85.79-86.14 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करने के बाद अंत में 86.08 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है।
रुपया मंगलवार को करीब पांच साल में एक दिन की सबसे अधिक 73 पैसे की बढ़त के साथ 86.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.43 प्रतिशत चढ़कर 68.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.06 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 700.40 अंक उछलकर 82,755.51 अंक पर और निफ्टी 200.40 अंक की बढ़त के साथ 25,244.75 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 2,427.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

