एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे टूटकर 83.15 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.15 प्रति डॉलर पर खुला। घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे टूटकर 83.15 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 17 जनवरी अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.15 प्रति डॉलर पर खुला। घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी कोषों के प्रवाह और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने घरेलू मुद्रा में भारी गिरावट को रोक दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.13 पर खुला और डॉलर के मुकाबले 83.15 तक फिसल गया, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है।

मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे टूटकर 83.12 पर बंद हुआ।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत बढ़कर 103.19 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.47 प्रतिशत गिरकर 77.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2024 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).