जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे कमजोर टूटकर 76.25 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में अमेरिकी डॉलर को मिली मजबूती और कच्चे तेल के दामों में तेजी से सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 76.25 के भाव (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मुंबई, 18 अप्रैल विदेशों में अमेरिकी डॉलर को मिली मजबूती और कच्चे तेल के दामों में तेजी से सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 76.25 के भाव (अस्थायी) पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस पर 76.41 के कमजोर स्तर पर खुला और आखिर में 76.25 के भाव पर बंद हुआ। इस तरह पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में रुपये में छह पैसे की गिरावट आई।
कारोबार के दौरान रुपया 76.20 के उच्चस्तर और 76.43 के निचले स्तर तक गया।
पिछले कारोबारी दिवस बुधवार को रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 76.19 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर रहा था। बृहस्पतिवार को आंबेडकर जयंती और शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर बाजार बंद रहे थे।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढ़कर 100.70 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 111.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,172.19 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 57,166.74 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 302 अंक टूटकर 17,173.65 अंक पर आ गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी रखा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को विदेशी निवेशकों ने 2,061.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2022 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

