एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 83.23 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुला।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 83.23 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 26 अक्टूबर अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी निवेशकों की शेयरों में भारी बिकवाली से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.19 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 83.23 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में छह पैसे की गिरावट है। बुधवार को रुपया 83.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर बाजार बंद थे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.75 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,236.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2023 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).