एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे टूटकर 82.79 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 82.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे टूटकर 82.79 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 21 फरवरी विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 82.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.76 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में छह पैसे के नुकसान के साथ 82.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.73 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.73 के उच्चस्तर और 82.83 के निचले स्तर को छुआ।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा और सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया और इसमें उतार-चढ़ाव कम रहा। ब्रिटेन के विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई के शुरुआती आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे हैं। इन आंकड़ों के बाद यूरो और पाउंड में मजबूती आई।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 103.98 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.49 प्रतिशत घटकर 83.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 18.82 अंक की गिरावट के साथ 60,672.72 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 525.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2023 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).