एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे टूटकर 82.74 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही तथा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 82.74 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली दबाव और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से धारणा प्रभावित हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे टूटकर 82.74 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 31 मई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही तथा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 82.74 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली दबाव और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से धारणा प्रभावित हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी पूंजी निवेश जारी रहने तथा कच्चे तेल कीमतों में भारी गिरावट की वजह से रुपये की गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.71 के भाव पर कमजोर रुख के साथ खुला और कारोबार के अंत में सात पैसे की गिरावट के साथ 82.74 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.75 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर और 82.64 रुपये प्रति डॉलर के उच्च स्तर को छुआ।

मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.67 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.54 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.69 प्रतिशत घटकर 72.30 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 346.89 अंक की गिरावट के साथ 62,622.24 अंक रह गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 2,085.62 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).