एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसा गिरकर 83.15 पर आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी कोषों की बिकवाली के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसा टूटकर 83.15 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसा गिरकर 83.15 पर आया

मुंबई, 18 जनवरी कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी कोषों की बिकवाली के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसा टूटकर 83.15 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के चलते भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.16 पर खुला और सुबह के सौदों में डॉलर के मुकाबले 83.15 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे गिरकर 83.14 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत घटकर 103.04 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत बढ़कर 78.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 10,578.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).