एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट के साथ 83.01 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया मामूली गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.01 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट के साथ 83.01 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 13 फरवरी घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया मामूली गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.01 पर पहुंच गया।

अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का असर भी स्थानीय मुद्रा पर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.00 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद 82.98 प्रति डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया और फिर फिसलकर 83.01 पर आ गया।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.00 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.23 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ बढ़त के साथ 82.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 126.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).