एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 74.84 रुपये पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 74.84 पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 74.84 रुपये पर बंद

मुंबई, 30 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 74.84 पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में सुबह रुपया 74.84 रुपये प्रति डालर पर खुला तथा कारोबार के दौरान 74.80 से 74.88 रुपये के बीच घट बढ़ के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले चार पैसे की गिरावट के साथ 74.84 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया इससे पहले बुधवार को 74.80 रुपये पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखने का फैसला किया है जिसके बाद रुपये में सुस्ती दिखी। कमजोर घरेलू शेयर बाजार से निवेशकों की धारणा और प्रभावित हुई।

शेयर बाजारों के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में 352.62 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड कच्चे तेल का वायदा भाव 0.91 प्रतिशत घटकर 43.35 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).