जरुरी जानकारी | रुपये में तीसरे दिन भी गिरावट, सात पैासे टूटकर 72.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भरत और कुछ अन्य देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंताओं के बीच विदेशी वि निमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सात पैसे की गिरावट के साथ 72.62 पर बंद हुई।
मुंबई, 25 मार्च भरत और कुछ अन्य देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंताओं के बीच विदेशी वि निमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सात पैसे की गिरावट के साथ 72.62 पर बंद हुई।
अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 72.68 पर कमजोर खुला। लेकिन सत्र के दौरान इसकी आरंभिक हानि कुछ कम हो गई और कारोबार के अंत में यह सात पैसे टूटकर 72.62 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 92.66 हो गया।
वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा फ्यूचर तेल 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.32 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
विश्लेषकों का मानना है कि भारत में कोविड-19 के दूसरे दौर की लहर और यूरोप में तीसरे दौर की लहर को लेकर कुछ समय के लिए बाजार में अनिश्चितताओं का दौर बना रहेगा।
बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स 740 अंक की गिरावट के साथ 48,440.12 अंक पर बंद हुआ।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक स्थानीय शेयर बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,951.90 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

