एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में दूसरे दिन भी गिरावट, 17 पैसे कमजोर होकर 74.43 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में दूसरे कारोबारी सत्र में भी मंगलवार को गिरावट देखी गई। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.43 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में दूसरे दिन भी गिरावट, 17 पैसे कमजोर होकर 74.43 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, 10 अगस्त रुपये में दूसरे कारोबारी सत्र में भी मंगलवार को गिरावट देखी गई। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.43 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया 74.40 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 74.33 से 74.46 रुपये के दायरे में घट बढ़ के बाद पिछले सत्र के बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे लुढ़क कर 74.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया सोमवार को 74.26 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में रुपये में 28 पैसे की गिरावट आई है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.04 हो गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.98 प्रतिशत बढ़कर 69.72 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 151.81 अंक बढ़कर 54,554.66 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2021 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).