एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 82.85 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच बुधवार को रुपया कमजोर रुख के साथ खुला।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 82.85 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 13 मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच बुधवार को रुपया कमजोर रुख के साथ खुला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में सुधार के बीच रुपये के कुछ नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की संभावना है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.82 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह और टूटकर 82.85 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। मंगलवार को रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत घटकर 102.88 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत बढ़कर 82.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 73.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).