जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे टूटकर 79.86 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार में मिलेजुले रुख के चलते रुपया बुधवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ 79.86 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 24 अगस्त कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार में मिलेजुले रुख के चलते रुपया बुधवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ 79.86 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.84 पर खुला। इसने दिन के कारोबार के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 79.68 के ऊपरी और 79.87 के निचले स्तर को देखा।
कारोबार के अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे टूटकर 79.86 पर बंद हुआ।
पिछले सत्र में रुपया 79.83 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 108.65 पर पहुंच गया।
घरेलू शेयर बाजार में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 54.13 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,085.43 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.45 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,604.95 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 23.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
शेयरखान में शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और घरेलू शेयर बाजार के मिलेजुले रूख की वजह से रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते सुरक्षित निवेश की धारणा से डॉलर को मजबूती मिली। वहीं विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के पैसा लगाने से रुपये को समर्थन मिल सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

