एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.46 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मजबूत अमेरिकी मुद्रा के बीच बृहस्पतिवार को रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया। हालांकि, अंत में यह तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.46 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.46 प्रति डॉलर पर

मुंबई, दो मई वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मजबूत अमेरिकी मुद्रा के बीच बृहस्पतिवार को रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया। हालांकि, अंत में यह तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.46 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी के प्रवाह ने स्थानीय मुद्रा में भारी गिरावट को रोका।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.41 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 83.49 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंत में यह 83.46 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.43 पर बंद हुआ था। ‘महाराष्ट्र दिवस’ के अवसर पर बुधवार को मुद्रा बाजार बंद था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.67 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.91 प्रतिशत चढ़कर 84.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 1,071.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2024 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).