एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ 83.58 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.58 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ 83.58 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 19 अप्रैल घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.58 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती ने भी निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.58 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है।

स्थानीय इकाई ने शुरुआती नुकसान को कम किया और शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.46 के उच्चतम स्तर को छुआ।

रुपया मंगलवार को 83.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.17 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.46 प्रतिशत चढ़कर 89.25 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,260.33 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).