एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.39 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और प्रमुख प्रतिद्वन्द्वियों मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.39 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.39 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 28 मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और प्रमुख प्रतिद्वन्द्वियों मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.39 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख और हाल के समय में विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.32 प्रति डॉलर पर खुला तथा कारोबार के दौरान 83.30 के दिन के उच्चतम स्तर तथा 83.40 के दिन के निचले स्तर तक जाने के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 83.39 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.33 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.42 पर कारोबार कर रहा था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि मजबूत डॉलर और तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) की डॉलर मांग के कारण बृहस्पतिवार को भारतीय रुपये में गिरावट आई। कमजोर एशियाई मुद्राओं और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का भी रुपये पर असर पड़ा। हालांकि, घरेलू बाज़ार में उछाल और एफआईआई प्रवाह ने गिरावट को कम कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि मजबूत डॉलर और कमजोर एशियाई मुद्राओं के कारण रुपया थोड़ा नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ कारोबार करेगा। वित्त वर्ष के अंत में आयातकों और ओएमसी से डॉलर मांग के कारण रुपये पर नकारात्मक दबाव पड़ सकता है।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘हालांकि, मजबूत घरेलू बाजार निचले स्तर पर रुपये का समर्थन कर सकते हैं।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 655.04 अंक की तेजी के साथ 73,651.35 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 2,170.32 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2024 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).