एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और आयातकों की डॉलर मांग के बीच रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.13 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 23 जनवरी कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और आयातकों की डॉलर मांग के बीच रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.13 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि सकारात्मक घरेलू बाजारों के समर्थन से रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.11 प्रति डॉलर पर खुला और फिर फिसलकर 83.13 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट है। शुरुआती सौदों में रुपया 83.09 प्रति डॉलर के उच्च स्तर पर भी पहुंचा था।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.07 पर बंद हुआ था।

शेयर और मुद्रा बाजार सोमवार को बंद थे।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत घटकर 103.22 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.04 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शनिवार को शुद्ध रूप से 545.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2024 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).