जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे टूटकर 77.73 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 77.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, सात जून घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 77.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी पूंजी की बाजार से सतत निकासी तथा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 77.72 पर खुला। दिन के कारोबार में यह ऊंचे में 77.69 और नीचे में 77.73 तक गया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट दर्शाता 77.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 77.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 567.98 अंक की गिरावट के साथ 55,107.34 अंक पर बंद हुआ।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 102.67 हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत घटकर 119.07 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,397.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2022 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

