जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 83.55 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में बीएसई और एनएसई दोनों ही सूचकांकों के दिन में कारोबार के दौरान सर्वकालिक उच्चस्तर को छूने के बावजूद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 83.55 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मुंबई, 13 जून घरेलू शेयर बाजार में बीएसई और एनएसई दोनों ही सूचकांकों के दिन में कारोबार के दौरान सर्वकालिक उच्चस्तर को छूने के बावजूद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 83.55 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि सीपीआई आंकड़ों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत निर्णय के कारण डॉलर सूचकांक में अस्थिरता के बावजूद रुपये में डॉलर के मुकाबले जुझारूपन दिखा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.52 पर खुला और कारोबार के अंत में सात पैसे की गिरावट के साथ 83.55 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
बुधवार को रुपया 11 पैसे सुधरकर 83.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.81 पर कारोबार कर रहा था।
ब्रेंट कच्चा तेल 0.84 प्रतिशत घटकर 81.91 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, घरेलू वृहद आर्थिक मोर्चे पर, भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि अप्रैल, 2024 में तीन महीने के निचले स्तर पांच प्रतिशत पर आ गई है, जिसका मुख्य कारण विनिर्माण क्षेत्र का खराब प्रदर्शन है। हालांकि, खनन और बिजली क्षेत्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
इस बीच, बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट जारी रही और यह मई में एक साल के निचले स्तर 4.75 प्रतिशत पर आ गई, जिसका कारण खाद्य वस्तुओं की कीमतों में मामूली गिरावट थी।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 204.33 अंक की बढ़त के साथ 76,810.90 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार निफ्टी 75.95 अंक बढ़कर 23,398.90 अंक पर बंद हुआ।
विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 426.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

