एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की गिरावट के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.14 पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा शेयरों की भारी बिकवाली का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की गिरावट के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 19 जनवरी रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.14 पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा शेयरों की भारी बिकवाली का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.15 प्रति डॉलर पर खुला और फिर फिसलकर 83.16 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बाद में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.14 पर रहा जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.13 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत घटकर 103.12 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.89 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 9,901.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).