जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.27 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लाल सागर मार्ग के जरिये वैश्विक व्यापार में व्यवधान के बीच विदेशी कोषों की निकासी से बृहस्पतिवार को रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.27 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 21 दिसंबर लाल सागर मार्ग के जरिये वैश्विक व्यापार में व्यवधान के बीच विदेशी कोषों की निकासी से बृहस्पतिवार को रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.27 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख और प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के बावजूद कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर रुपये पर पड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.19 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में गिरकर 83.24 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया दिन में 83.18 से 83.28 प्रति डॉलर के बीच कारोबार करने के बाद 83.27 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की गिरावट है।
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.18 पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.97 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 1,322.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2023 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

